रविवार, 13 नवंबर 2022

यूँ ही

 कहते हैं आपके अच्छे कर्म सदा आपके साथ चलते हैं। वो इंसान जिसने मन से एक पल को भी किसी का बुरा नहीं चाहा, ईश्वर उसके साथ ही रहता है। अब इस बात में कितना सच है, उसे संवेदनशील लोगों के अलावा कोई और नहीं समझ सकता।

इस दुनिया में अब भी ऐसे तमाम भावुक लोग मिल जाएंगे जो दूसरे के दुख को अपना समझते हैं। उनके दर्द को भीतर तक महसूस करते हैं। उनकी एक मुस्कान के पीछे सब कुछ लुटा देने को तत्पर रहते हैं। इनका स्नेह निस्वार्थ होता है पर किसी के निश्छल मन और ईमानदारी पर संदेह करने की रीत भी इसी दुनिया से निकली है। न हम उन्हें बदल सकते हैं, न वो हमें।

हमारी Good deed, हमारी kindness हमारी अपनी है , उसे दिखावे की आवश्यकता नहीं होती। इसे किसी पर थोपा भी नहीं जा सकता। यह एक ऐसा सकारात्मक भाव है जो किसी अनजान व्यक्ति के साथ भी हमें जोड़ देता है, एक रिश्ता सा बन जाता है जैसे। किसी के चेहरे पर खिलती मुस्कान का बिम्ब हमारे चेहरे पर भी उभरता है।

जीवन यही है, इतना सा ही तो है। न जाने क्यों बेवज़ह की बातों पर समय खर्च करते लोग इस बात को समझ नहीं पाते। इतिहास साक्षी है कि ईर्ष्या, द्वेष, बदले की भावना ने कभी किसी का भला नहीं किया बल्कि सब खत्म ही किया है। 

जीवन जो यूँ भी एक न एक दिन ख़त्म होने ही वाला है, हमारी कोशिश रहे कि हम उसका हर पल खूबसूरत बनाए। सबसे प्रेम करना सीखें, हर रिश्ते का सम्मान करें। यदि हम किसी के लिए कुछ अच्छा नहीं कर सकते तो कम से कम किसी का बुरा तो न ही चाहें।

एक कमरे में सब उदास बैठे हों तो वहाँ की हवा तक मायूस हो जाती है लेकिन हँसी का एक ठहाका जैसे माहौल में जान ही फूँक देता है। ' Smile is contagious' यूँ ही नहीं कहा गया है।

किसी को कुछ donate करें, किसी को treat देकर सरप्राइज करें, किसी के काम में उसके कहने से पहले ही मदद कर दें, किसी अपने का हाथ थाम बस कुछ पल बैठें। किसी को Thank you कहें।

आज World Kindness Day भी है। कुछ अच्छा, इसी बहाने ही सही ...

Let's celebrate it together! 💐

Facebook की दो वर्ष पुरानी पोस्ट 

https://www.facebook.com/photo/?fbid=3494473860606756&set=a.387983091255864



7 टिप्‍पणियां:

  1. जी नमस्ते ,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल सोमवार (१४-११-२०२२ ) को 'भगीरथ- सी पीर है, अब तो दपेट दो तुम'(चर्चा अंक -४६११) पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है।
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  2. वाहे! मार्मिक और प्रभावशाली

    जवाब देंहटाएं
  3. चिंतनपरक प्रेरणादायक रचना

    जवाब देंहटाएं
  4. सही कहा हमारी कोशिश रहे कि हम उसका हर पल खूबसूरत बनाए। सबसे प्रेम करना सीखें, हर रिश्ते का सम्मान करें। यदि हम किसी के लिए कुछ अच्छा नहीं कर सकते तो कम से कम किसी का बुरा तो न ही चाहें।
    बहुत सुन्दर चिंतनपरक सृजन।

    जवाब देंहटाएं
  5. आपसी व्यवहार पर सुंदर विचारणीय तथ्य देता सुंदर लेख।

    जवाब देंहटाएं